ललितपुर

कल्याणपुरा के सिद्ध बाबा मंदिर में चोरी

मूर्तियां खंडित कर पांच घंटे ले गए चोर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत कल्याणपुरा में स्थित सिद्ध बाबा मंदिर को अज्ञात चोरों ने अपना निशाना बनाया है। चोरों ने न केवल मंदिर में चोरी की, बल्कि धार्मिक भावनाओं को आहत करते हुए वहां स्थापित मूर्तियों को भी खंडित कर दिया। घटना का खुलासा मंगलवार 3 मार्च 2026 की सुबह उस वक्त हुआ जब लगभग 9.30 बजे महाराजजी, प्रधान प्रतिनिधि और कीरत कुशवाहा, ब्रजलाल मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे। मंदिर परिसर का नजारा देख ग्रामीण दंग रह गए। वहां स्थापित मूर्तियां टूटी हुई थीं और मंदिर में लगे पीतल के घंटे गायब थे। ग्रामीणों द्वारा पुलिस को दी गई सूचना के अनुसार, चोर मंदिर से कुल 5 घंटे ले गए हैं। इनमें 3 छोटे घंटे शामिल हैं और 2 बड़े घंटे गायब हैं, जिनमें से एक-एक घंटे का वजन लगभग 5 किलोग्राम बताया जा रहा है। इस घटना को लेकर ग्रामवासियों में गहरा आक्रोश है। ग्राम पंचायत कल्याणपुरा (विकास खंड जखौरा) के प्रधान प्रकाश चंद्र और समस्त ग्रामवासियों ने चौकी इंचार्ज बांसी (ललितपुर) को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की जानकारी दी है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि अज्ञात चोरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाए और मंदिर की क्षतिपूर्ति कराई जाए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button