गुवाहाटी प्रेस क्लब 2025-27 के लिए नई टीम का विजयी परिणाम घोषित।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
असम के प्रमुख प्रेस क्लब गुवाहाटी प्रेस क्लब के 2025-27 कार्यकाल के लिए मंगलवार को हुए चुनाव का परिणाम बुधवार को घोषित किया गया। इस चुनाव में अध्यक्ष पद पर असम के अग्रणी पोर्टल चैनल ‘द क्रॉसकारेंट’ के वरिष्ठ पत्रकार खगेन कलिता ने जीत हासिल की। वहीं, महासचिव के पद पर असम के लोकप्रिय सेटेलाइट चैनल ‘प्रतिदिन टाइम’ के पत्रकार अमरेंद्र डेका को चुना गया। इस चुनाव में आठ पदों के लिए कुल 20 प्रतिद्वंद्वियों ने भाग लिया, जबकि 934 सदस्य मतदाताओं ने अपनी समझदारी से वोट दिया और प्रतिनिधि भी चुना। सहायक महासचिव पद पर शाह आलम और आरक्षित सहायक महासचिव पद पर पद्मिनी हाजरिका विजयी हुईं। कोषाध्यक्ष पद पर हीरकज्योति टायड, संगठन सचिव के रूप में दीपांकर कलिता और सांस्कृतिक सचिव के रूप में समीरन बोरठाकुर निर्वाचित हुए। खेल सचिव पद पर दीपांकर दास ने जीत दर्ज की। यह चुनाव गुवाहाटी प्रेस क्लब के सदस्यों के बीच एक मजबूत नेतृत्व सुनिश्चित करता है, जिससे आगामी दो वर्षों में संगठन का विकास और मजबूती संभव होगी। प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों द्वारा आयोजित इस चुनाव परिणाम ने पत्रकार समुदाय में उत्साह और समर्थन को बढ़ावा दिया है।




