बिजनौर

जमीन पर कब्जा लेने पहुंची टीम के सामने किया आत्मदाह का प्रयास

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

बिजनौर। चक्कर रोड स्थित फैरी लैंड वाटर पार्क पर उस वक्त बवाल हो गया जब राजस्व विभाग की टीम, बैंक कर्मीयों व पुलिस फोर्स के साथ एक वाटर पार्क पर कब्जा करने पहुंची।
टीम को देखते ही पार्क स्वामी अब्दुल समी ठेकेदार व उसके परिजनों ने खुद पर तेल डालकर आग लगाने का प्रयास किया, जिससे हड़कम्प मच गया।
ज्ञात हो कि हो कि समी ठेकेदार ने वाटर पार्क पर पीएनबी से लोन लिया था। लोन न चुकाने की स्थिति में 22 फरवरी 2024 को बैंक ने पार्क को नीलाम कर दिया। था। नीलामी रोहित कुमार, गुलबहार व डिग्गी के नाम छुटी थी। उक्त लोगों को पार्क पर कब्जा नहीं मिला। हाईकोर्ट ने 21 अगस्त तक कब्जा दिलाने के आदेश दिये हैं। इस बीच मंगलवार दोपहर बैंककर्मी राजस्व टीम व पुलिस को साथ लेकर कब्जा लेने के लिये वाटर पार्क पहुंच गये। अब्दुल समी ने उनसे 20 अगस्त तक का समय मांगा। समी का ‘कहना था कि यदि उसे सुप्रीम कोर्ट से कोई राहत नहीं मिलती तो वह 20 अगस्त को पार्क की चाबी उन्हें सौंप देगा। टीम ने समी की इस बात को नहीं माना,जिस पर समी व उसके परिजनों ने खुद पर तेल डालकर आग लगाने की कोशिश की। जिससे पुलिस, राजस्व टीम व बैंक कर्मी दबाव में आकर वापस लौट गए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button