सिंगरौली

जिला बदर पर भास्कर मिश्रा का खुला चैलेंज

“जनता के बीच खुली कोर्ट लगाइए, सच सामने आ जाएगा”

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। जन उड़ान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भास्कर मिश्रा ने जिला बदर की कार्रवाई को लेकर कलेक्टर सिंगरौली के समक्ष आवेदन देकर प्रशासन को खुली सुनवाई की चुनौती दी है। मिश्रा ने साफ कहा है कि यदि प्रशासन को लगता है कि सिंगरौली की जनता उनसे भयभीत है, तो खुली कोर्ट लगाकर जनता की गवाही ली जाए और जनता से ही सच पूछा जाए।
भास्कर मिश्रा ने अपने आवेदन में कहा कि उन्हें भी अपने पक्ष में गवाही रखने का पूरा अवसर दिया जाए। उनका कहना है कि 16–17 लाख की आबादी वाले सिंगरौली जिले की जनता के सामने खुली सुनवाई हो और जनता तय करे कि वह उनसे भयभीत है या नहीं।
मिश्रा ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि जनता की गवाही उनके खिलाफ आती है तो कानून के मुताबिक जो कार्रवाई बनती है, वह की जाए; लेकिन यदि जनता उनके पक्ष में है तो जिला बदर जैसी कार्रवाई नहीं होनी चाहिए।
सवाल सीधा है—अगर जनता भास्कर मिश्रा से भयभीत है तो खुली अदालत में जनता की गवाही लेने से डर कैसा?
अब निगाहें प्रशासन पर हैं—क्या सिंगरौली की जनता के बीच खुले मंच पर होगा फैसला?
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button