सिंगरौली
रविचन्द्र यादव बने श्री कृष्णा यादव महासभा के प्रदेश महासचिव युवा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। श्री कृष्णा यादव महासभा (रजि.) ने नंदगांव, सेक्टर-3, निगाही निवासी रविचन्द्र यादव (रवि) को मध्य प्रदेश में प्रदेश महासचिव युवा के पद पर पदोन्नत किया है।
महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश यादव एवं मध्य प्रदेश अध्यक्ष विजय यादव के आदेश तथा युवा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह यादव की सहमति से रविचन्द्र यादव की नियुक्ति की गई। इस संबंध में 14 सितंबर 2026 को नियुक्ति पत्र जारी किया गया।
नियुक्ति पर महासभा के पदाधिकारियों ने रविचन्द्र यादव को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत करने और युवाओं को महासभा से जोड़ने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई। उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू की गई है।




