गोड्डा

एक ईश्वर और मानवता का संदेश पैगंबर मोहम्मद साहब ने  दिए :  इकरारूल हसन

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। पैगंबर मोहम्मद साहब का मुख्य संदेश एक अल्लाह या ईश्वर में विश्वास और मानवता के प्रति दया, प्रेम और भाईचारे का था उन्होंने ने ग़रीबों महिलाओं और कमजोर लोगों के अधिकारों पर जोर दिया, बाल विवाह, शराब सेवन जैसी कुप्रथा को समाप्त किया ये बातें राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य हाजी इकरारूल हसन ने आज नगर थाना में आयोजित ईद मिलाद उन नबी पर्व मनाने को लेकर आयोजि शांति समिति की बैठक में कहीं। हाजी इकरारूल हसन आलम ने कहा कि की पैगंबर मोहम्मद साहब ने समान न्यायपूर्ण समाज की स्थापना की उनका उपदेश मानवता की सेवा, सादगीपूर्ण जीवन और आपसी मेलजोल पर केंद्रित था। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी दयानंद जायसवाल ने कहा कि 571 ईस्वी पूर्व पैगंबर मोहम्मद साहब का जन्म हुआ था जिसकी जयंती कल मनाई जाएगी जिसमें जुलूस का मार्ग निर्धारित है जो कि शांतिपूर्ण तरीके से दो पहर 12 बजे गांधी मैदान में समाप्त हो जाएगा विधि व्यवस्था को लेकर प्रशासन की तैयारी कर ली गई है प्रखंड विकास पदाधिकारी ने शांति समिति के सदस्यों को मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर खुशी जताते हुए अपनी ओर से सबों का मुंह मीठा कराया और ईद मिलाद उन नबी पर्व की बधाई दी। मौके पर प्रभारी नगर थाना बिपिन कुमार यादव पुलीस निरीक्षक अशोक कुमार दुबे भाजपा नेता राजेश झा अंजुम अख्तर मो मुजीब, मो जियाउद्दीन प्रदीप विद्यार्थी नईम सरदार मो सज्जाद इफ्तेखार रसूल वार्ड पार्षद तालिब हुसैन नीलकांत घोष इब्राहिम अंसारी दीपक कुमार दास आदि मुख्य रूप से शामिल थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button