गाजियाबाद

उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

राशिद गेट मार्ग से हटाए गए अवैध कब्जे

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद : लोनी क्षेत्र में प्रशासन द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए बुधवार को राशिद गेट से अंदर की ओर जाने वाले मार्ग पर बड़े स्तर पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। उपजिलाधिकारी दीपक सिंघनवाल के नेतृत्व में नगर पालिका परिषद और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया।
अभियान के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त लोनी सिद्धार्थ गौतम, नायब तहसीलदार लीलू सिंह, मुख्य सफाई निरीक्षक संजीव अवाना सहित नगर पालिका परिषद के कई कर्मचारी और पुलिस बल मौजूद रहा। प्रशासन ने बुलडोजर की मदद से सड़क किनारे और सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटवाया।
कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अतिक्रमण हटने से मार्ग पर यातायात व्यवस्था सुचारु हुई और स्थानीय लोगों को आवागमन में राहत मिली।
अभियान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासन ने स्थानीय नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे सरकारी भूमि पर कब्जा न करें और शहर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाए रखने में सहयोग दें।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button