समान मताधिकार भारतीय लोकतंत्र की अमूल्य निधि, बाबा साहब डॉ अम्बेडकर ने भारत को दुनिया का सबसे अच्छा संविधान दिया
सामाजिक और आर्थिक गैर बराबरी दूर करने में विफल रही हैं अब तक की सभी लोकतांत्रिक सरकारें

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
अमेठी। बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल 28जून से एक जुलाई तक जनपद का दौरा कर संगठन के कार्यों की पड़ताल करेंगे। अमेठी विधानसभा में उनके कार्यक्रम की तैयारी को लेकर बड़गांव में तैयारी बैठक हुई। सेक्टर और बूथ कमेटियों का पुनर्गठन किया गया। बसपा कार्यकर्ताओं को मतदाता सूचियां देकर त्रुटियों में सुधार और छूटे हुए लोगों के नाम शामिल कराने के लिए समय पर आवेदन कराने की अपील भी की गई।
पंडित राम कुमार इंटर कालेज चौबेपुर, कानपुर से आए बामसेफ के वरिष्ठ कार्यकर्ता रमेश कुमार कोरी ने कहा कि बाबा साहब डॉ अम्बेडकर ने भारत को दुनिया का सबसे अच्छा संविधान दिया है। सर्वसमाज को समान वोट का अधिकार भारतीय लोकतंत्र के लिए अमूल्य निधि है। मतदाताओं को लोक कल्याणकारी राजनीति के लिए प्रेरित किया।
बामसेफ के जिला संयोजक संजीव भारती ने कहा कि बाबा साहब डॉ अम्बेडकर ने भारतीय संविधान को संविधान सभा को सौंपते समय सामाजिक और आर्थिक गैर बराबरी दूर करने के संदेश दिए थे। पिछले 75सालों में गैरबराबरी कम होने के बजाय और बढ़ी है।सबके लिए एक समान शिक्षा प्रणाली नहीं लागू हो पाई है।देश के मतदाताओं को भारतीय संविधान को ठीक ढंग से लागू करने के लिए वैकल्पिक राजनीति का वातावरण तैयार करना चाहिए, यही समय की जरूरत है।
बैठक का संचालन विधानसभा कोषाध्यक्ष और जोन इंचार्ज प्रदीप कुमार कोरी ने किया। सेक्टर अध्यक्ष सचिन गौतम ने अध्यक्षता की। सेक्टर महासचिव अखिलेश मौर्य, सेक्टर सचिव राजेंद्र कुमार, रोशन कुमार, विकास कोरी, एडवोकेट सत्यम् कोरी,जयकरन, वंशीलाल, हौसिला प्रसाद, ललित कुमार, सुनील कुमार, हरिकेश पांडेय , पूर्व प्रधान रामराज कोरी आदि मौजूद रहे।

