सरकारी की खास जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कर किया गया समतलीकरण
The government's special land was freed from encroachment and leveled.
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज राधानगर थाना क्षेत्र के उत्तर बेगमगंज चांदशहर आरईओ सड़क किनारे मंगलवार को उधवा बीडीओ सह सीओ जयंत कुमार तिवारी व राधानगर थाना प्रभारी अमर मिंज के नेतृत्व में सरकारी खास जमीन को अतिक्रमण मुक्त कर समतलीकरण किया गया।जानकारी के अनुसार नाइप आमबगीचा के पश्चिमी दिशा के समीप बेगमगंज चांदशहर आरईओ सड़क से सटे सरकारी खास जमीन का समतलीकरण किया गया इस दौरान सीओ जयंत कुमार तिवारी ने बताया कि उक्त जमीन उपायुक्त साहेबगंज के निर्देश पर समतलीकरण कार्य किया गया है,साथ ही बताया कि जमीन दान दाता सपन मंडल ने झारखंड सरकार को तीन कट्ठा सत्रह धुर जमीन रास्ता हेतु दान दिया है। उक्त जमीन झारखंड सरकार की जमीन है,जो सरकारी व खास जमीन के श्रेणी में आता है।दस्तावेज के अनुसार उक्त जमीन रास्ता हेतु झारखंड सरकार के नाम उल्लेख है।आगे बताया कि उक्त जमीन पर कुछ दिनों पूर्व कुछ तथाकथित लोगों के द्वारा जेसीबी से खुदाई कर गढ्डा बना दिया था।साथ ही रास्ता ब्लाक कर दिया गया था। इसके अलावा सरकारी जमीन की भौगोलिक सीमाओं को नष्ट करने का प्रयास हुआ है।जिसकी लिखित शिकायत जमीन दान दाता सपन मंडल व अन्य लोगों ने डीसी, अपर समाहर्ता साहेबगंज एवं अंचलाधिकारी उधवा व थाना प्रभारी राधानगर से अतिक्रमण मुक्त करने एवं समतलीकरण की मांग किया है। उपायुक्त के निर्देश पर उक्त सरकारी खास जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है।मौके पर राजस्व कर्मचारी सह प्रभारी अंचल निरीक्षक सुशील मरांडी, अंचल अमीन सुदर्शन मंडल, सहित काफी संख्या में पुलिस बल के जवान तैनात थे।



