ठीकरिया में चौमूपुरोहितान तक वीआर सडक़ का कार्य हुआ शुरू
ग्रामीण स्वयं तोडऩे लगे अपना अतिक्रमण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बावड़ी। एनएच. 52 पर स्थित ग्राम पंचायत ठीकरिया में ठीकरिया स्टैण्ड से चौमूपुरोहितान तक वीआर सडक़ निर्माण कार्य शुरू हुआ। पीडब्ल्यूडी रींगस कनिष्ठ अभियन्ता अरविन्द चौधरी ने बताया कि भोजपुर से चौमूपुरोहितान तक सर्वे के अनुसार करीब 32 किलोमीटर वीआर सडक़ बन रही है। 2024 – 25 बजट आंवटित में यह सडक़ स्वीकृत हुई थी। जिसकी स्वीकृत राशि 16 करोड़ 82 लाख है। जिसका कार्य नवम्बर तक होना था। ठेकेदार प्रदीप व राजकुमार ने बताया कि भोजपुर से एनएच.52 ठीकरिया हाईवे तक वीआर सडक़ का कार्य पूरा हो गया। शेष बची ठीकरिया स्टैण्ड से शहीद शंकर सिंह बाजिया स्मारक से होती हुई चौमूपुरोहितान तक करीब सात किलोमीटर दुरी की वीआर सडक़ का कार्य शुरू कर दिया है। वीआर सडक़ के दोनों तरफ आने वाले मकान, दुकान, चबूतरे, चार दिवारी को तोडऩे का कार्य जेसीबी के पीले पंचे से शुरू कर दिया गया है। ठेकेदार राजकुमार ने बताया कि समझाईस के बाद काफी लोग खुशी खुशी से स्वयं ही अपने अपने अतिक्रमण का तोडऩे में लग गये। तथा कुछ लोगों ने एक दो दिन की हिदायत ठेकेदार से मांगी। ग्रामीण सुरेश पावण्डा ने बताया कि खण्डेला विधायक सुभाष मील के अथक प्रयासों से वीआर सडक़ स्वीकृत करवाई गई। जिसको लेकर ग्रामीणों ने धन्यवाद दिया।




