जालौन

यूपी बोर्ड परीक्षा में रामजी लाल पाण्डेय कालेज की चमकी छात्राएं

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
उरई (जालौन)। यूपी बोर्ड परीक्षा के नतीजों में शहर रामजी लाल पाण्डेय बालिका इंटर कॉलेज के बच्चे चमके हैं। रामजी लाल पाण्डेय बालिका इंटर कॉलेज के बच्चों ने बेहतर अंक प्राप्त किए हैं। स्कूल का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा है। रामजी लाल पाण्डेय बालिका इंटर कॉलेज के प्रधानाचर्या रजनी देवी ने बताया कि हाईस्कूल में आस्था तिवारी 92.33 प्रतिशत, शिवा सेंगर 91.66 प्रतिशत, भावना यादव 91.16 प्रतिशत, परी पाल और सोनी पाल 89.66 प्रतिशत, सृष्टि शर्मा एवं अवंतिका राज ने 87. 83 प्रतिशत, तान्या 87.33 प्रतिशत, शुभी 87 प्रतिशत और रितु प्रजापति 86.83 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में टॉप टेन में जगह बनाई है। इसी तरह इंटरमीडिएट में शुभी शुक्ला ने 87.6 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर शिविना दोहरे 87 प्रतिशत अंकों के साथ रहीं। तृतीय स्थान रितिका शर्मा ने 85.2 प्रतिशत अंक लेकर हासिल किया। शौर्या ने 84.2 प्रतिशत, सान्या पाल ने 84 प्रतिशत, माधवी परिहार ने 83.3 प्रतिशत, काकुल शर्मा ने 83.6 प्रतिशत, कृषिका मौर्या ने 83.4 प्रतिशत, प्रिया सिंह ने 83 प्रतिशत, मुस्कान ने 82.1प्रतिशत तथा मुकर्रम ने 81.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।विद्यालय के प्रबंधक दीपक पांडे ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि छात्राओं की मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग से यह उत्कृष्ट परिणाम संभव हुआ है। विद्यालय परिवार ने सभी सफल छात्राओं को शुभकामनाएं दीं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button