खैरथलधर्म

खैरथल में श्री साईं मंदिर स्थापना दिवस पर भव्य धार्मिक आयोजन 12 अप्रैल को

तैयारी मे जुड़े श्रृद्धालु 

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
खैरथल। क्षेत्र के हनुमान पहाड़ी स्थित श्री साईं बाबा मंदिर में स्थापना दिवस की 17वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 12 अप्रैल 2026, रविवार को भव्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना हुआ है तथा श्रद्धालुओं में आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 9:15 बजे ध्वजारोहण के साथ किया जाएगा। इसके बाद 11:15 बजे साईं बाबा की विशेष आरती की जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तजन शामिल होकर पूजा-अर्चना करेंगे। दोपहर 12:15 बजे आम भंडारे का आयोजन रखा गया है, जहां सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई है। आयोजन समिति द्वारा बताया गया है कि भंडारे में आने वाले हर व्यक्ति के लिए भोजन की समुचित व्यवस्था रहेगी।
शाम 7:15 बजे महाआरती का आयोजन किया जाएगा, जो पूरे कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहेगा। महाआरती के दौरान मंदिर परिसर को विशेष रूप से सजाया जाएगा और भजन-कीर्तन के साथ भक्तिमय वातावरण निर्मित होगा। आयोजन के दौरान पूरे दिन श्रद्धालुओं का तांता लगा रहने की संभावना है।
इस कार्यक्रम का आयोजन श्री साईं धर्मार्थ ट्रस्ट खेरथल द्वारा किया जा रहा है। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी आयोजन को भव्य रूप देने की तैयारियां की जा रही हैं। मंदिर परिसर की साफ-सफाई, सजावट और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम में भाग लें और साईं बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करें। साथ ही, व्यवस्था बनाए रखने और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने का भी अनुरोध किया गया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button