अमरोहा

हसनपुर सीएचसी में किशोरियों को लगाया गया HPV टीका

सर्वाइकल कैंसर से बचाव का दिया संदेश

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
 अमरोहा/ हसनपुर : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसनपुर में  14 वर्ष की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु HPV (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) का टीकाकरण सफलतापूर्वक किया गया। इस अवसर पर सीएससी प्रभारी डॉ. ध्रुवेन्द्र सिंह ने समस्त जन समुदाय से अपील करते हुए कहा कि यह टीका किशोरियों को भविष्य में होने वाले सर्वाइकल कैंसर से बचाने में अत्यंत प्रभावी है।
 उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे अपनी बेटियों को समय पर यह टीका अवश्य लगवाएं, ताकि गंभीर बीमारी से सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
टीकाकरण कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरी तरह सक्रिय रही और किशोरियों को सुरक्षित व व्यवस्थित तरीके से टीका लगाया गया। इस मौके पर स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी मुनेन्द्र सिंह, चीफ फार्मासिस्ट मनोज जोशी, आईओ अक्षय गुप्ता, बीसीपीएम आसमा परवीन, एएनएम प्रियंका चौहान एवं एएनएम शैली यादव सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को जागरूक भी किया गया कि समय पर टीकाकरण ही गंभीर बीमारियों से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा ऐसे कार्यक्रम आगे भी निरंतर आयोजित किए जाएंगे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button