गोड्डा

गोड्डा में युवक की पीट-पीटकर हत्या

 पुरानी रंजिश में वारदात,जांच में जुटी पुलिस,तीन व्यक्ति हिरासत में

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
पथरगामा। पथरगामा थाना क्षेत्र स्थित रामपुर में नीरज कुमार नामक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह वारदात पुरानी रंजिश का परिणाम है। मृतक नीरज कुमार हाल ही में बीएड की परीक्षा देकर ग्वालियर से अपने घर रामपुर लौटा था। घटना की रात करीब 12 बजे एक व्यक्ति ने पुलिस के 112 नंबर पर डायल कर सूचना दी कि आरोपी के घर में एक व्यक्ति घुस आया है, जिसे पकड़ लिया गया है। सूचना मिलते ही पथरगामा पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने गंभीर रूप से घायल नीरज कुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पथरगामा में पहुंचाया। मृत्यु से पूर्व नीरज ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसे हथौड़ी से पीटा गया और उसके हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए गए थे। पुलिस ने घटनास्थल से रस्सी भी बरामद की है। मृतक के बड़े भाई रंजीत कुमार यादव के अनुसार, उनके परिवार और आरोपियों के बीच पहले से ही विवाद चल रहा था, जिसकी शिकायत परिजनों ने पूर्व में थाने में भी की थी। पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही थी। पुलिस ने मृतक के परिजनों की निशानदेही पर तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
पथरगामा थाना के एएसआई भरत यादव ने बताया कि रात को घटना की जानकारी मिलने के बाद नीरज कुमार को अस्पताल पहुंचाया गया था। इलाज के बाद उसे रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मामले की जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। नीरज कुमार, इंद्रदेव यादव के पुत्र थे और पथरगामा के निवासी थे। वह दो भाई में छोटे थे और एक बहन है। नीरज की शादी की बातचीत भी चल रही थी।
  वही, मामले में पथरगामा थाना प्रभारी शिवदयाल सिंह ने बताया कि घटना के बाद 3 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button