झांसी

प्रजापति ब्रह्मकुमारी आश्रम मऊरानीपुर में चार कन्याओं ने भगवान शिव से की शादी

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

झांसी । मऊरानीपुर प्रजापति ब्रह्म कुमारी आश्रम के तत्वाधान में कुंज बिहारी पैलेस मऊरानीपुर में स्नातक कर चुके चार छात्राओं ने भगवान शिव से शादी कर आजीवन ब्रह्मचर्य पालन करने का निर्णय लिया ।भगवान शंकर की गाजे बाजे के साथ बारात निकाली गई जिसमें सैकड़ो लोग बारात के रूप में चल रहे थे भगवान शिव के प्रतीक के रूप में नंदी एवं शिवलिंग को की बारात निकाली गई इसके पश्चात बारात का स्वागत किया गया। चारों छात्राओं ने भगवान शिव के प्रतीक शिवलिंग पर माला पहनाकर सात वचन पालन करने की शपथ ली ।इस बारात में छात्राओं के परिजनों की भी सहमति थी छात्राओं ने जीवन भर ब्रह्मचर्य का पालन करने का निर्णय लिया तथा वह सांसारिक जीवन नहीं जी करके भगवान शिव के बताएं मार्ग पर चलकर समाज सेवा करना चाहती हैं यह शादी पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय रही । इनकी शादी बधाई एवं समर्पण समारोह के रूप में संपन्न हुई जिसमें यह चारों छात्र हैं शिवजी की पार्वती बनकर रहेगी 10 साल के कठोर प्रशिक्षण के पश्चात इनका विवाह संपन्न हुआ । जिसमें कस्बा गुरसराय से कल्याणी मऊरानीपुर से आरती बरुआसागर से रेखा एवं वरदानी ने भगवान शिव का वरण किया । इस मौके पर प्रजापति ब्रह्मकुमारी आश्रम की बहने क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रदीप पटेल सर जी रविकांत आर्य आदि उपस्थित रहे ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button