गोड्डा

महुआ फूल मनुष्य जीवन के लिए अनेक प्रकार से है फायदेमंद : दिनेश महतो

एनपीटी गोड्डा ब्यूरो

गोड्डा : महुआ फूल मनुष्य जीवन के लिए अनेको प्रकार से फायदेमंद है टोटेमिक कुड़मी विकास मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार महतो ने बताया कि महुआ के महत्व को हमारे पूर्वज जानते थे महुआ का पेड़ से कई तरह के फायदे मिलते है एक ऐसा शब्द जो सिर्फ एक पेड़ या फूल नहीं है बल्कि यह मिट्टी, संस्कृति, अर्थव्यवस्था और वन महल की जिंदगी की खुशबू की रीढ़ है।
धीरे-धीरे ग्रीष्म ऋतु के प्रवेश करते ही हर तरफ खुशबू सी भर जाती है, तो वहीं जंगल से लेकर महल तक एक अलग ही मोह से ग्रस्त हो जाता है। पर्यावरण के लिए महुआ का वृक्ष केवल वृक्ष नहीं बल्कि यह जंगल- महल की आजीविका और अर्थव्यवस्था का एक स्तंभ भी है। महुआ फूल का मौसम खत्म होने के बाद गांव घर के लोग महुआ के फलों को इकट्ठा करते हैं और बेचते हैं जो उनकी आजीविका के मुख्य स्रोतों में से एक है। महुआ से बनी शराब स्थानीय स्तर पर बहुत लोकप्रिय है और भारत में इसे देसी शराब के रूप में माना जाता है, धर्म और संस्कृति में महुआ का बहुत महत्व है। इसका उपयोग भोजन, तेल, शराब, पूजा पाठ, शादी विवाह रीति-रिवाज आदि में किया जाता है।
इस आधार पर यह निष्कर्ष निकलता है कि जंगल महल न केवल अपने हरे भरे जंगलों, झरनों और नदियों के लिए प्रसिद्ध है बल्कि जीवन से जुड़ी अपनी सांस्कृतिक और पर्यावरण के लिए भी प्रसिद्ध है। यह केवल फूल नहीं है, यह जंगल महल की आत्मा है। महुआ की खुशबू उसकी विरासत उसकी आर्थिक और धार्मिक महत्व आज भी जंगल महल के हर एक दिल की गहराई में है, इसलिए हमारे पूर्वज महुआ का पेड़ लगाते थे खाने पीने से लेकर घरों में भी पेड़ को काटकर उपयोग कर सकते है!

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button