बरेली
बाबूराम धर्मशाला में 14 सितंबर से विराजेंगे गणपति बाप्पा
विसर्जन शोभा यात्रा के लिए नासिक से आएगा बैंड - अनिल पाटिल

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। श्री गणेश चतुर्थी पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मराठा बुलियन एसोसिएशन एवं श्री गणेश महोत्सव समिति द्वारा बाबूराम धर्मशाला, शिवाजी मार्ग में भगवान गणपति का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। महोत्सव 14 से 20 सितंबर तक चलेगा।
संस्था के संस्थापक अध्यक्ष अनिल पाटिल ने बताया कि 1996 में मराठी परिवारों के साथ छोटे स्तर से शुरू हुआ यह उत्सव अब नाथ नगरी का बड़ा पर्व बन गया है। महाराष्ट्र की तर्ज पर विशाल प्रतिमा महाराष्ट्र से मंगाई जाती है। सप्ताह भर पूजा-आरती, भजन संध्या, सांस्कृतिक कार्यक्रम, डांस प्रतियोगिता, सम्मान समारोह और भंडारे का आयोजन होगा।
उन्होंने बताया कि यह महोत्सव सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता और भाईचारे का प्रतीक है। 20 सितंबर को विशाल शोभायात्रा के साथ विसर्जन होगा। इस बार विसर्जन शोभायात्रा में नासिक से 100 लोगों का बैंड विशेष आकर्षण रहेगा।
प्रेस वार्ता में सौरभ अग्रवाल, गगन मेहरोत्रा, अरुण सिंह, विशाल मल्होत्रा, राजकुमार राजपूत, विनीत रस्तोगी, पवन बाजपेई, उमंग शंखधार, राजेंद्र कश्यप, मनोज अरोड़ा, मुनीश शर्मा, सरजेराव पाटिल, मंगेश कदम, विजय पाटिल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।




