नया ट्रांसफार्मर लगाये जाने से ग्रामीण हुए खुश, सामसुन मुर्मू की हो रही है तारीफ
Villagers are happy with the installation of a new transformer, Samsun Murmu is being praised.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिले के महेशपुर प्रखण्ड अन्तर्गत शहरग्राम पंचायत के चिलगांव में माह जून 2025 को ट्रांसफार्मर चोरी हो जाने से गांव तकरीबन अंधकारमय हो गया था। लोग अंधेरे में रात बीताने के साथ बच्चों के पढ़ाई में भी काफी दिक्कतें आ रही थी। ग्रामीणों ने क्षेत्र के मशहूर समाजसेवी सह- जिला परिषद सदस्य सामसुन मुर्मू को इस समस्या के बारे में अवगत कराते ही उन्होंने नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने के ध्यानार्थ विद्युत आपूर्ति विभाग पाकुड़ से सम्पर्क साधा और काफी प्रयास के बाद उल्लेखनीय गांव में नया ट्रांसफार्मर विभाग के द्वारा लगाया गया। ट्रांसफार्मर लगने ही गांव में बिजली आपूर्ति बहाल हो गई, जिस अंधेरे में रोशनी आ गया। ग्रामीण काफी खुश नजर आ रहे थे। इस सराहनीय कदम से दबे आवाज में ग्रामीण कह रहे थे कि ऐसे ही जनप्रतिनिधि की जरूरत है जो आम जनों की समस्या को संज्ञान में लेते हुए आगे चलकर ग्रामीणों की आवश्यकतानुसार बुनियादी जरूरतों को पूरा कराने में लगे रहते हो।



