श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई माता शबरी जयंती

एनपीटी ब्यूरो,
लातेहार (झ०ख०), बारियातु प्रखण्ड मुख्यालय सहित विभिन्न स्थानों—भुइयां टोला, ढुप टोला, रुद ग्राम और चुम्बा में सोमवार को श्रद्धालुओं ने माता शबरी की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत पूजन-अर्चन किया। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जयंती समारोह सम्पन्न हुआ और श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। समाज के प्रखण्ड अध्यक्ष विजय भुइयां ने बताया कि शबरी जयंती फाल्गुन कृष्ण सप्तमी को मनाई जाती है। माता शबरी, भगवान श्रीराम की परम भक्त थी, जिन्होंने अपनी भक्ति और सेवा भाव से उन्हें प्रसन्न किया था। पूजा आयोजन को सफल बनाने में मंटु भुइयां, दिनेश भुइयां, संतोष भुइयां, अजय भुइयां, पिंटु, राजदेव, जानकी, तारो देवी, बोजो, सुकन, आमलेश, लक्ष्मी, यशोदा, मनीषा, अनीता, उमेश सहित समाज के अन्य लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।