पाकुड़

पाकुड़ नगर समेत जिले के नदी तालाब में सोमवार को डूबते हुए सूर्य देव को दिया अर्घ्य

Arghya was offered to the setting Sun God on Monday in the river ponds of the district including Pakur town.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिले में सोमवार को हजारों हजार की संख्या में छठ व्रतियों ने डूबते हुए सूर्य देवता को अर्घ्य दिया। आपको बताते चले कि पाकुड़ शहर क्षेत्र के तालाब किनारे सोमवार की संध्या हजारों की संख्या में छठ व्रतियों ने डूबते हुए सूरज को अर्घ्य दिया। इसके लिए छठ पूजा समितियों के द्वारा एक सप्ताह पूर्व से तैयारी की जा रही थी। विभिन्न होर्डिंग और बैनर लगाए गये थे एवं फल पूजा सामग्री की व्यवस्था छठ व्रतियों के लिए की गई थी। इसके अलावे समाजसेवियों द्वारा एक स्थान में कच्चा दूध वितरण करते देखे गये। देखने से पूरा क्षेत्र भक्ति में हो गया था। जिले भर के विभिन्न तालाबों में भी भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने अर्घ्य दिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button