बरेली

खादी एवं स्वावलम्बन उत्सव में कई प्रदेशों के लगे उत्पाद

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली । परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी मनोज कुमार गुप्ता द्वारा अवगत कराया गया है कि बिशप मण्डल इण्टर कॉलेज ग्राउंड में 10 दिवसीय मण्डल स्तरीय ‘‘खादी एवं स्वावलम्बन उत्सव-2025’’ का आयोजन किया गया।
प्रदर्शनी में बिजनौर के वैदिक किसान कम्पनी के स्टॉल पर विभिन्न प्रकार के जैविक उत्पाद जैसे-जैविक गुड व शक्कर, पीली सरसों का तेल, शुद्व शहद, हल्दी, आंवला चटनी, देशी अचार, मोटे अनाज, सेब व गाजर का गुड़ वाला मुरब्बा, जैविक उड़द, चावल, गेहूॅ, जैविक गन्ने के रस व गाय के दूध से बनी कुल्फी, जैविक गन्ने का ताजा बिना बर्फ वाला रस आदि उत्पाद बिक्री हेतु उपलब्ध है। जैविक से बने उत्पादों में विभिन्न प्रकार के विटामिन एवं खनिज लवण पाये जाते है जो शरीर के लिए लाभकारी होते हे जैसे-जैविक गुड़ व शक्कर में आयरन, कैलियम, मैग्नीयम और पोटेयम पाया जाता है, गुड़ व शक्कर खाने से पाचन में सुधार होता है और कब्ज से राहत मिलती है, गुड़ खाने से हड्डियॉ मजबूत होती है, गुड़ व शक्कर खाने से शरीर में खून की कमी दूर होती है और लाल रक्त कोशिकाएं बढ़ती है, गुड़ व शक्कर ऊर्जा वर्धक होते हैं, गुड़ व शक्कर ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने का काम भी करता है तथा दिमाग व ऑखो के लिए फायदेमंद है।
जनपद भदोही कालीन उद्योग के लिए प्रसिद्ध है जो एक जनपद एक उत्पाद के अन्तर्गत आता है। प्रदर्शनी में इनके स्टॉल पर सिल्की काटन कालीन, गोल राउंड कालीन, हैल्सैट कालीन, कटीना कालीन, रक्स कालीन, ईरान का कालीन व आसन पैदान आदि बिक्री हेतु उपलब्ध है। सलमा स्वयं सहायता समूह, मुरादाबाद के स्टॉल पर पीतल से बने विभिन्न प्रकार के पूजा करने से सम्बन्धित उत्पाद उपलब्ध है जैसे-मीना वर्क में फ्रूट बाडल फ्लावर पौट सुराही, हैन्ड वर्क में गिलास, कप प्लेट, जग, टी पौट, हौम डेकौर में हंस सैट डियर सैट, डौलफिन शिप, डेली यूज में डिनर सैट, टैबल सैट आदि, वॉल हैंगिंग में बिल चौम, ट्री, ओम स्वास्तिक बिक्री हेतु उपलब्ध है। प्रदर्शनी में आम जनमानस द्वारा अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर स्वदेशी उत्पादों की खरीददारी की जा रही है। उन्होंने आम जनमानस से अपील की है कि प्रदर्शनी सुबह 10ः00 बजे से रात्रि 09ः00 बजे तक आम नागरिकों हेतु खुली रहेगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button