रामपुर शाहबाद

लेखपालों को हिदायत किसानों की फॉर्मर रजिस्ट्री जरूर कराए , एसडीएम हिमांशु उपाध्याय

फॉर्मर रजिस्ट्री में लापरवाही की तो कार्यवाही को रहे तैयार 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए फॉर्मर रजिस्ट्री की जा रही है। फॉर्मर रजिस्ट्री के काम में तेजी लाने के लिए एसडीएम हिमांशु उपाध्याय ने बुधवार को तहसील के सभागार में राजस्व निरीक्षकों और लेखपालों के संग बैठक की। इस दौरान एसडीएम ने कहा कि फॉर्मर रजिस्ट्री के काम में लापरवाही करने वालों पर कार्यवाही की जाएगी। एसडीएम ने कहा कि सभी किसानों का फॉर्मर रजिस्ट्री में रजिस्ट्रेशन कराएं या कार्यवाही को तैयार रहे। योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार किया जाए। जिन किसानों को फॉर्मर रजिस्ट्री के पंजीकरण में समस्याएं आ रही है उनकी समस्याओं का तुरंत समाधान किया जाए। पंजीकरण होने से किसान सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हो सकेंगे। अन्यथा लाभ से वंचित हो सकते है। बैठक में नायब तहसीलदार हरीश जोशी समेत राजस्व स्टाफ मौजूद रहा
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button