पाकुड़

पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची सुधार एवं जनसंपर्क को लेकर प्रखंड स्तरीय संवाद कार्यक्रम आयोजित

Block level dialogue program organized regarding voter list correction and public relations in Pakur assembly constituency.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क और संगठनात्मक मजबूती को लेकर माननीय विधायक मोहतरमा निसात आलम के नेतृत्व में प्रखंड स्तरीय संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम 9 अप्रैल 2026 को सदर प्रखंड अंतर्गत पंचायत इलामी, ग्राम सिरसाटोला (दक्षिण टोला) में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने BLA एवं BLO कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता सूची का शुद्ध और सटीक होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि SIR के तहत यदि किसी भी मतदाता का नाम, पता या अन्य विवरण गलत हो, तो उसे अविलंब सुधारने की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाए।
माननीय विधायक ने आम जनता से भी अपील की कि वे अपने मतदाता सूची में दर्ज विवरण की जांच करें और किसी प्रकार की त्रुटि पाए जाने पर संबंधित BLO से शीघ्र संपर्क कर इसे ठीक कराएं, ताकि कोई भी पात्र मतदाता अपने अधिकार से वंचित न रहे। इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष मानसारुल हक, जिला चेयरमैन सोशल मीडिया पियारूल इस्लाम, हॉबी शेख, फिरोज शेख, सहजन शेख, पंचायत अध्यक्ष मोतीउर रहमान, शेराजुल अंसारी, साईबुर शेख, सानू शेख, मिर्जहान विश्वास, मुखिया प्रतिनिधि अजमल शेख, युवा प्रखंड अध्यक्ष नसिम आलम, जलालुद्दीन शेख सहित कई कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित थे। कार्यक्रम का उद्देश्य मतदाता सूची की सटीकता सुनिश्चित करना और क्षेत्र में संगठनात्मक मजबूती बढ़ाना बताया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button