बीड़ी पत्ता लदे 08 वाहनों पर कार्रवाई, 2.95 लाख का जुर्माना
Action taken against 8 vehicles loaded with tendu leaves; fine of ₹2.95 lakh imposed.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। उपायुक्त मेघा भारद्वाज के निर्देशानुसार जिला परिवहन पदाधिकारी मोहम्मद मोजाहिद अंसारी ने सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के अनुपालन को लेकर कार्रवाई करते हुए बीड़ी पत्ता लदे 08 वाहनों पर ऑनलाइन चालान के माध्यम से कुल ₹2,95,032 का जुर्माना लगाया। कार्रवाई की जद में आये वाहनों के पंजीकरण संख्या – CG04QY1152, CG15AC4573, CG04PG1152, CG29AE7032, CG17LC9592, CG20H1109, CG04MD8808 और CG04MF2255 शामिल है। जिला परिवहन पदाधिकारी ने कहा कि ओवरलोडिंग, निर्धारित मानकों से अधिक ऊंचाई-चौड़ाई में माल लादने तथा खतरनाक तरीके से वाहन चलाने से दुर्घटनाओं और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचने की आशंका रहती है। उन्होंने वाहन संचालकों से सभी यातायात नियमों का पालन करने, वैध दस्तावेज रखने और सुरक्षित वाहन परिचालन सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई जारी रहेगी।


