शामली

गोवंश को बचाने के प्रयास में 12 टायरा ट्रक पलटा।

मेरठ-करनाल हाईवे पर हादसा, लोहे के पाइप से लदा था ट्रक; चालक मौके से फरार।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
 झिंझाना। मेरठ-करनाल हाईवे पर गोवंश को बचाने के प्रयास में लोहे के पाइप से लदा 12 टायरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
हादसा बुधवार को मेरठ-करनाल हाईवे पर अहमदगढ़ चौकी क्षेत्र में हुआ। बताया गया कि सड़क पर गोवंश आ गया था। उसे बचाने के प्रयास में ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। ट्रक में लोहे के पाइप भरे हुए थे। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। ट्रक कहां से आ रहा था, इसकी जानकारी अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।
अहमदगढ़ चौकी प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि ट्रक करनाल की ओर से शामली की तरफ जा रहा था। गोवंश को बचाने के प्रयास में ट्रक पलट गया। चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस चालक की तलाश कर रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button