गोड्डा

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में जिला स्तरीय प्रेरणा उत्सव मना

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में जिला स्तरीय प्रेरणा उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में गोड्डा जिले के 42 विद्यालयों से कुल 84 छात्र छात्राओं ने भाग लिया। विदित हो की प्रेरणा उत्सव एक अनुभव आत्मक ज्ञान से संबद्ध विशिष्ट कार्यक्रम है। जिसमें छात्र-छात्राओं के द्वारा कविता लेख संगीत कहानी एवं चित्र के माध्यम से विकसित भारत का एक बेहतर खाखा खिंचा जाता है। पूरे देश में 2047 का विकसित भारत कैसा होगा इस विषय पर छात्र और शिक्षक डिबेट एवं अन्य  बौद्धिक संसाधन, चिंतन मनन कर एक नया आयाम गढ़ रहे हैं। जिले के 42 विद्यालय से दो छात्र-छात्रा भाग लेने हेतु प्रतियोगिता में पधारे। उन तमाम प्रतिभागियों को विभिन्न चरणों से गुजरना पड़ा और अंत में निर्णायकगण के सामने प्रश्न उत्तर माध्यम से अपना विस्तृत दृष्टिकोण भी स्पष्ट करना पड़ा।तत्पश्चात कुल 30 छात्र छात्राओं का चयन कर शिक्षा विभाग भारत सरकार की पोर्टल पर सूची अपलोड किया गया।अंततः दो छात्र-छात्राओं का चयन कर उन्हें अहमदाबाद के निकट स्थापित एक विशिष्ट विद्यालय में भेजा जाएगा। जहां उन तरह के चयनित प्रत्येक जिले के प्रतिभागियों को विकसित भारत का स्वरूप दिखाया जाएगा। इस प्रेरणा उत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय शिक्षा पदाधिकारी सुभाष कुमार ने दीप प्रज्वलन कर किया। उन्होंने इस प्रेरणा उत्सव को शिक्षक कला कौशल के माध्यम से विकसित भारत का आकलन किए जाने का एक शानदार अवसर बताया। अभिभावक एवं विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षक छात्र-छात्राओं को एक मिशन के रूप में संकल्प लेने का आवाहन भी किया। स्वागत गान गाकर नवोदय की छात्राओं ने अतिथि का स्वागत किया। जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रभारी प्राचार्य हीना फक्र ने इस उत्सव कार्यक्रम पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि 2047 का विकसित भारत के प्रति विभिन्न शिक्षण प्रतियोगिता का आयोजन एक पहल मात्रा नहीं है। बल्कि नवनिहालों के माध्यम से 2047 के काफी पूर्ण विकसित भारत का गौरवपूर्ण स्वप्न साकार होता प्रतीत हो रहा है। छात्रगण अपनी दक्षता को धारदार विभिन्न लेखन एवं साक्षात्कार प्रतियोगिता से बना रहे हैं। कंप्यूटर शिक्षक शमशेर ने लघु फिल्म के माध्यम से प्रेरणा उत्सव का पूरा स्वरूप दिखाया जिसे काफी सराहा गया। वही, कुमारी शिप्रा ने हद तक प्रेरणा उत्सव कार्यक्रम को नई दिशा एवं ऊंचाई प्रदान की।
निर्णायकगण के रूप में सुमन कुमार पंडित, पुतुल कुमारी, मौमिता पाल, संजय सक्सेना, अवनीश कुमार प्रथम चरण में थे। वहीं, दूसरे चरण में डॉ विपिन कुमार, एस जी भाया, कुमारी शिप्रा, एमके झा और कौशल कौशलेंद्र थे। शिप्रा शबनम, डॉ विपिन कुमार, अरविंद कुमार, एमके झा, शानू पांडे, पूनम शर्मा ने बौद्धिकता के माध्यम से प्रतिभागियों का मान बढ़ाया। यही कारण है कि बाहर से आए सभी शिक्षकगण एवं प्रतिभागियों ने इस प्रेरणा उत्सव कार्यक्रम को जारी रखने की मांग की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button