बरेली

मुठभेड़ में चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार

गोली लगने से घायल; एक नाबालिग भी पकड़ा गया

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। सुभाषनगर थाने की पुलिस टीम ने शनिवार की सुबह मुठभेड़ में चोरी के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि मुठभेड़ में पकड़े गए आरोपी अंशुल सक्सेना और कुलदीप यादव के पैर में गोली लगी है। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपियों से दो तमंचे, दो कारतूस और चोरी का माल बरामद हुआ है। एक अन्य बाल अपचारी को हिरासत में लिया गया है।
एसपी सिटी के मुताबिक सुभाषनगर थाना क्षेत्र के ग्रीन वैली कॉलोनी निवासी भोजराज सिंह के घर 30 अक्तूबर को चोरी हुई थी। इस संबंध में पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कराया था। घटना के अनावरण के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया। शनिवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्रीन वैली कॉलोनी में चोरी करने वाले आरोपी फतेहपुर से इटौवा जाने वाले रास्ते पर बने धीर सिंह के घर के पीछे बैठकर माल का बटंवारा कर रहे हैं, जिनके पास असलहे भी हैं।
सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की तो आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में अंशुल सक्सेना और कुलदीप यादव गोली लगने से घायल हो गए। दोनों को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। मौके से एक अन्य बाल अपचारी को हिरासत में लिया गया। आरोपियों से चोरी का माल बरामद हुआ है। आरोपी अंशुल सक्सेना के खिलाफ पांच और कुलदीप यादव के खिलाफ छह मुकदमे दर्ज हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button