पाकुड़

झामुमो की पाकुड़ नगर व प्रखण्ड संयोजक मंडली सदस्यों का हुआ गठन

एनपीटी पाकुड़ ब्यूरो,

पाकुड़ (झा०खं०), स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती धूमधाम से मनाई। जिले के झामुमो कार्यकर्ताओं द्वारा बारी-  बारी से पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। पाकुड़ जिले के बीस सूत्री कार्यालय के प्रांगन में पाकुड़ प्रखण्ड व नगर स्तरीय एक दिवसीय बैठक सम्पन्न हुआ। जिसकी अध्यक्षता जिला संयोजक मंडली के संयोजक प्रमुख एजाजुल ईस्लाम ने किया। बैठक में  पाकुड़ प्रखण्ड एवं नगर के संयोजक मंडली सदस्य का चयन किया गया। बैठक में 26 जनवरी 2025 गणतंत्र दिवस व 2 फरवरी 2025 को झामुमो स्थापना दिवस की तैयारी  एवं सदस्यता अभियान को लेकर चर्चा किया गया. बैठक में सर्वसम्मति से पाकुड़ प्रखण्ड स्तरीय संयोजक मंडली का गठन किया गया। वही पाकुड़ प्रखण्ड संयोजक मंडली में मुसलएउद्दीन शेख,  राजेश सरकार, अजफरूल शेख, कदम रसूल,  अनेकुल अलम,  नजरुल इस्लाम, मुशर्रफ हुसैन,  पतरास मरांडी, कौसर अली, खेएल आलम, संतर शेख, मुबारक हुसैन, अशरफफूल शेक, यूसुफ खान,  रोजिबुल शेख, अली शेख, प्रकाश हंसदा,  मुक्लेसुर रहमान, लखन मुर्मू, दयानन्द भगत, साफू शेख,  स्टीफेन मुर्मू, सलीम शेख, रामसिंह टुडू, महबूल आलम व बसीर शेख को शामिल किया गया। साथ ही पाकुड़ नगर स्तरीय संयोजक मंडली का गठन किया गया। जिसमें मुकेश सिंह, नूर आलम, उमर फारुख, राजेश यादव, देवानंद टुडू, नसीम अंसारी,  रियाज अंसारी, अब्दुल हलीम अंसारी, अमितेश गुप्ता, बजले अहमद, शमीम अंसारी, इस्माइल शेख,  शमीम अंसारी,  महफूज शेख, कमल राउत व जुहूर आलम को सम्मिलित किया गया। बैठक में जिला संयोजक मंडली सदस्य श्याम यादव, हाजी समद अली, ,कुणाल अल्फ्रेड हेंब्रम, मुसलेउदीन शेख, सुनील टुडू, हबीबुर्रहमान, जोसेफिन हेंब्रम, निशा सबनम हंसदा, सुनील टुडू, देवीलाल हंसदा, मुकेश सिंह एवं केन्द्रीय सदस्य मिथलेश घोष, दीपू मुर्मू, समेत मोबारक हुसैन आदि सक्रीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button