शामली
पावर लिफ्टिंग में गौरव ने जीता गोल्ड, गांव में जोरदार स्वागत
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। गांव किवाना निवासी खिलाड़ी गौरव मलिक पुत्र देशपाल मलिक ने दिल्ली में आयोजित पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप-2026 में 59 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। गौरव ने प्रतियोगिता में कुल 405 किलोग्राम वजन उठाकर प्रथम स्थान हासिल किया।
शनिवार को गांव पहुंचने पर ग्रामीणों और लोकदल नेताओं ने फूलमालाओं व पटका पहनाकर उनका स्वागत किया तथा ड्राई फ्रूट भेंट किए। बिजेंद्र प्रधान और विनोद प्रधान ने गौरव की उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य अरविंद पंवार, राममेहर, गुलाब मुखिया, यशवीर, निरंकार पहलवान, बलवान पहलवान, ब्रह्मपाल, बलजीत बाबा, सहदेव ठेकेदार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।