हापुड़

देर रात हाइवे पर चलती कार में लगी भीषण आग…

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

हापुड़ – देर रात हाइवे पर चलती कार में भीषण आग लग गई । हाईवे पर चलती कार अचानक आग का गोला बन गई । कार में शॉर्ट सर्किट से कार मे आग लगने की आशंका जताई जा रही है ।
बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में हाईवे पर कार में अचानक आग लगने से हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई । कार सवारों ने कार से कूदकर अपनी जान बचाई । सूचना मिलते ही मौके पर बाबूगढ़ थाना प्रभारी प्रवीण कुमार और दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई जिसने कड़ी मशक्कत के बाद कार में लगी आग पर काबू पा लिया लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button