बोकारो

गोमिया थानाक्षेत्र में चलाया गया ड्रंक एंड ड्राइव के विरुद्ध अभियान,

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। बोकारो पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा के निर्देशानुसार गोमिया थाना के पुलिस पदाधिकारी बिनोद कुमार मुंडा ने जवानों के साथ मंगलवार की देर रात थानाक्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर सड़क सुरक्षा और अपराध नियंत्रण को लेकर ड्रंक एंड ड्राइव अभियान चलाया। इस दौरान ब्रेथ एनालाइजर से शराब पीकर वाहन चलाने वालों की सघन जांच की गई। इस संबंध में गोमिया थानाप्रभारी प्रफुल्ल कुमार महतो ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति शराब पीकर गाड़ी नहीं चलाएं, और अगर शराब पीकर गाड़ी चलाते हुए पकड़े गए तो नियमानुसार भारी जुर्माना के साथ कड़ी कानूनी कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि ड्रंक एंड ड्राइव न केवल आपकी जिंदगी के लिए खतरा है, बल्कि दूसरों की सुरक्षा को भी खतरे में डालता है। कहा कि इस तरह के अभियान लगातार चलाए जाएंगे,जिससे कि लोग सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूक बने। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य सिर्फ जुर्माना वसूलना नहीं, बल्कि लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक भी करना है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button