अमरोहा
भीष्म सिंह खड़गवंशी भाजपा जन कल्याण मंच उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
हसनपुर/अमरोहा। भाजपा जन कल्याण मंच अमरोहा के जिलाध्यक्ष भीष्म सिंह खड़गवंशी को संगठन ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए भाजपा जन कल्याण मंच उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है।
संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में भाजपा जन कल्याण मंच प्रदेश स्तर पर और अधिक मजबूत एवं प्रभावशाली बनेगा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि भीष्म सिंह खड़गवंशी लंबे समय से संगठन और जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं तथा उनकी कार्यशैली और समर्पण संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सहायक सिद्ध होगा।
नियुक्ति की जानकारी मिलते ही विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर उनके उज्ज्वल कार्यकाल, उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हुए संगठन को नई दिशा देने की अपेक्षा व्यक्त की गई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनके नेतृत्व में प्रदेश भर में संगठन का विस्तार और जनहित के कार्यों को नई गति मिलेगी।




