बोकारो

खम्हरा पंचायत में जन कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारा जाएगा —बंटी उरांव

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। गोमिया प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत खम्हरा पंचायत के सचिवालय भवन परिसर में मुखिया बंटी उरांव की अध्यक्षता में विशेष ग्राम सभा आयोजित हुई। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। वहीं विशेष ग्राम सभा के दौरान खम्हरा पंचायत के मुखिया बंटी उरांव ने सरकार के द्वारा संचालित सभी जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को विस्तार पूर्वक से जानकारी दिए। तत्पश्चात अबुआ आवास योजना के लिए योग्य लाभुकों का चयन भी किया गया। एवं ग्राम सभा के दौरान भारत सरकार ग्रामीण विकास मंत्रालय आवास पल्स 2024, हाउसहोल्ड सर्वे के अंतर्गत सेल्फ सर्वे कार्बोरेशन चेकर वेरिफिकेशन तथा अपात्र परिवारों के डिलिशन की प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत ड्राफ्ट परमानेंट वेट लिस्ट (पिडब्ल्यूएल) को ग्राम सभा के समक्ष पढ़कर सुनाया गया एवं ग्राम सभा के समक्ष सत्यापन व अनुमोदन किया गया तथा योग्य लाभुकों का चयन भी किया गया। इस संबंध में मुखिया बंटी उरांव ने बताया कि प्रखंड विकास पदाधिकारी गोमिया के निर्देशानुसार आज खम्हरा पंचायत के सचिवालय भवन परिसर में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया है जिसमें राज्य सरकार के द्वारा संचालित योजनाओं को ग्रामीणों तक जानकारी दी गई है एवं जरूरमंद लोगों तक योजनाओ का लाभ पहुंचाने के लिए कार्य की जा रही है। वहीं ग्राम सभा के दौरान अबुआ आवास, पीएम आवास सहित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के लिए योग्य लाभुकों का चयन किया गया है। वहीं मुखिया बंटी उरांव ने ग्राम सभा के दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए आगे कहा कि अपने अपने बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक आवश्य करें एवं बच्चों को अच्छी शिक्षा देने का प्रयास अवश्य करें बच्चा यदि अच्छी शिक्षा ग्रहण करेगा तो उससे पंचायत ही नहीं बल्कि पूरा प्रखंड व जिला का नाम रौशन होगा एवं शिक्षा के प्रति किसी भी अभिभावक को कोई परेशानी या दिक्कतें हो तो एक बार मुझसे अवश्य मिले पंचायत प्रतिनिधि के साथ साथ मैं इस पंचायत का बेटा भी हूं इसलिए मैं हर परिस्थिति में मैं आपके साथ हूं बच्चों को अच्छी शिक्षा अवश्य दें एवं जो बच्चें पढ़ाई करना चाहते हैं वे खम्हरा पंचायत सचिवालय भवन परिसर में आकर पढ़ाई कर सकते हैं यहां शिक्षा से संबंधित हर प्रकार की आवश्यक चीजें मौजूद हैं। इस दौरान पंचायत सचिव राधा कुमारी, समाजसेवी सोना राम बेसरा, पंसस कुंती देवी, उप मुखिया किरण देवी, रीता देवी, दीपक ठाकुर, गुलाम सरवर सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button