पेंक सरकारी अस्पताल को ठीकेदारी के लिए बनाया गया- महेंद्र पाठक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। नावाडीह प्रखंड के ऊपरघाट स्थित नौ पंचायत के लगभग एक लाख लोगों की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए झारखंड सरकार 2001-08 में पेंक सदर गांव में लगभग सात करोड़ की लागत से 10 बेड अस्पताल का निर्माण किया गया है लेकिन आज तक अस्पताल में किसी मरीज का इलाज नहीं हो पाया है। जिसके लिए भाकपा नावाडीह अंचल कमिटि के तत्वावधान में बुधवार को रैली कोठी मोड़ से अस्पताल तक किया गया है साथ ही एक दिवसीय धरना प्रदर्शन भी किया गया। जिसका अध्यक्षता चेतलाल महतो व संचालन मुकेश कुमार महतो ने किया।जिसमें मुख्य अतिथि झारखंड राज्य सचिव महेंद्र पाठक ने संबोधित करते हुए कहा कि अस्पताल केवल ठीकेदारी के लिए बनाया गया है। जिसमें ना डाक्टर है ना ही नर्स केवल वर्तमान विधायक ठीकेदारी के लिए बनाया।साथ ही कहा कि कहा कि जगरनाथ महतो चार बार , शिबा महतो तीन बार, लालचंद महतो तीन बार प्रतिनिधित्व किया। वर्तमान में वैसे विधायक हैं जो झारखंड के चर्चित चेहरे हैं लेकिन विधानसभा एक बार भी इसका मुद्दे नहीं उठाया । सभा को भाकपा नेता गणेश महतो, सुभद्रा कुमारी,नुनुचंद महतो ने संबोधित किया। मौके पर हजारीबाग जिला सचिव अनिरुद्ध प्रसाद,थनूलाल महतो,अमरू महतो,हनीफ अंसारी,प्रितम महतो , बालेश्वर महतो, सोनाराम प्रजापति, कार्तिक महतो , रीतलाल महतो,पंसस पानों देवी सहित कई अन्य थे।



