जामताड़ा

भक्ति के रस में डूबा हतबंधा

कार्तिक मास के पावन अवसर पर प्रभात फेरी की दिव्य शुरुआत, उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
​हतबंधा गाँव मे बंग्ला पंचांग (पांजी) के अनुसार पवित्र कार्तिक महीने का शुभारंभ होते ही हतबंधा गांव पूरी तरह भक्तिमय माहौल में रंग गया है। इस पावन अवसर पर पिछले 4 वर्षों की सनातन परंपरा को निभाते हुए इस वर्ष भी पूरे कार्तिक मास चलने वाले ‘प्रभाती’ (प्रभात फेरी) कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
​प्रतिदिन तड़के स्नान-ध्यान के उपरांत सैकड़ों की संख्या में महिला, पुरुष, युवा और बच्चे मां काली मंदिर प्रांगण में एकत्रित होते हैं। यह पावन प्रभाती कार्यक्रम हतबंधा स्थित ऐतिहासिक मां काली मंदिर से भक्ति गीतों और जयकारों के साथ प्रारंभ होता है। इसके बाद श्रद्धालुओं की टोली पूरे हतबंधा ग्राम का भ्रमण करते हुए लगभग एक घंटे तक नगर संकीर्तन करती है। ढोल-मंजीरों की मधुर ध्वनि और मां काली व भगवान विष्णु के भजनों से पूरा गांव गुंजायमान हो उठता है। ग्राम भ्रमण के पश्चात प्रभात फेरी पुनः मां काली मंदिर प्रांगण में आकर समाप्त होती है, जहाँ आरती के बाद सभी श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया जाता है।
​इस धार्मिक आयोजन को सफल और सुचारू बनाने में गांव के वरिष्ठ व युवा समाजसेवियों की मुख्य भूमिका है। मुख्य संचालक श्री मनभोला पंडित एवं श्री ठाकुर पंडित के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में श्रीमती सरोज देवी, श्रवण कुमार पंडित, अनिल पंडित, शंकर पंडित, सूदन पंडित, रामकुमार पंडित, सबुर पंडित, अर्जुन पंडित, मेघु पंडित, कार्तिक पंडित, शुकर यादव, पोखन पंडित, धनेश्वर पंडित, झक्सु पंडित, कीटि पंडित तथा छोटू पंडित उर्फ मयंक पंडित सहित अनेक गणमान्य ग्रामीण लगातार अपना सहयोग दे रहे हैं।
​कार्तिक मास के इस पावन व्रत और प्रभाती कार्यक्रम से न केवल गांव में आध्यात्मिक चेतना का संचार हो रहा है, बल्कि ग्रामीणों के बीच आपसी भाईचारा और भक्ति भावना भी मजबूत हो रही है
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button