मुरादाबाद
नशे के सामान की तस्करी का एक आरोपी गिरफ्तार, 510 ग्राम चरस बरामद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद । सिविल लाइंस थाना पुलिस ने दानिश नामक युवक को नशे के सामान की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया। उसके पास से 510 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की गई
510 ग्राम चरस बरामद की गई
सिविल लाइंस थाना पुलिस ने नागफनी के डहरिया मोहलला निवासी दानिश को नशे के सामान की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा है। उसके पास से 510 ग्राम चरस बरामद की गई है। एसएचओ सिविल लाइंस मनीष सक्सेना ने बताया कि एसआई विनीत कुमार की टीम देर रात आशियाना क्षेत्र में गश्त पर थी। उसी दौरान मुखबिर की सूचना पर कांठ रोड पर मऊ गेट के पास से बाइक सवार को रोककर तलाशी ली गई। उसके पास से 510 ग्राम चरस बरामद की गई। अरोपी की पहचान नागफनी थाना क्षेत्र के डहरिया निवासी दानिश के रूप में हुई।



