धर्ममथुरा

श्रीकृष्ण जन्मभूमि व शाही ईदगाह मस्जिद मामले में सुनवाई चार को

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि व शाही ईदगाह मस्जिद मामले में चार जुलाई को इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। इससे पहले कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद शाही ईदगाह मस्जिद को विवादित ढांचा घोषित करने वाले प्रार्थना पत्र पर फैसला सुरक्षित रख लिया था। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया है कि उन्होंने इलाहाबाद हाईकोर्ट में शाही ईदगाह मस्जिद को विवादित ढांचा घोषित करने के लिए प्रार्थना पत्र दाखिल किया था। इस पर हाईकोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। हालांकि मुस्लिम पक्ष ने मस्जिद को विवादित ढांचा घोषित करने का विरोध दर्ज कराया है। वहीं हिंदू पक्षकार महेंद्र प्रताप ने अयोध्या की बाबरी मस्जिद के प्रकरण को कोर्ट में मजबूती के साथ रखा था। कहा था कि निर्णय से पहले बाबरी मस्जिद को विवादित ढांचा घोषित किया गया था। इसी प्रकार शाही ईदगाह मस्जिद का विवादित ढांचा घोषित किया जाए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button