दिल्लीराजनीतिराष्ट्रीय

लाल किले के पास कार में रहस्यमयी विस्फोट

दिल्ली पुलिस जांच में जुटी, सुरक्षा अलर्ट

दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास एक कार में हुए भीषण विस्फोट से इलाके में हड़कंप मच गया। इस घटना में कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए और कुछ लोग घायल भी हुए, जिससे दिल्ली पुलिस ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।
दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार को एक विस्फोट हुआ, जिसमें कुछ वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। एएनआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास एक कार में विस्फोट हुआ, जिसके बाद तीन से चार वाहनों में भी आग लग गई और उन्हें नुकसान पहुँचा। दिल्ली अग्निशमन विभाग (डीएफएस) ने एक बयान में कहा, “लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास एक कार में विस्फोट की सूचना मिली थी, जिसके बाद तीन से चार वाहनों में भी आग लग गई और उन्हें नुकसान पहुँचा।
खबर के मुताबिक इसमें कुछ लोग घायल हुए हैं। धमाके के बाद आसपास खड़ी गाड़ियों के भी शीशे टूट गए। जिस समय यह धमाका हुआ उस समय वहां पर काफी भीड़ थी। फिलहाल दिल्ली पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट की सूचना शाम करीब 6:55 बजे मिली, जिसके बाद दमकल की सात गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। इसके तुरंत बाद आग पर काबू पा लिया गया। सूत्रों ने एएनआई को बताया कि विस्फोट के कारण कई घायलों को एलएनजेपी अस्पताल लाया गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button