बूंदी
राजपूत महिला फाउंडेशन ने मुख बधीर एवं निसहाय बच्चों को निशुल्क कंबल वितरित किए

एनपीटी बूँदी ब्यरो
बूँदी! रानी रोहिणी कुमारी राजपूत महिला फाउंडेशन ने किया भीषण ठंड मे नि सहाय बच्चो को किया कंबल दान!रानी रोहिणी कुमारी राजपूत महिला फाउंडेशन के दुवारा 50 मुख बधिर व् नि सहाय बच्चो को ठंड से बचने के लिए कंबल दान किया! संस्था अध्यक्ष रानी रोहिणी कुमारी ने बताया बच्चो व् जरूरत मंद व्यक्तियों कि मदद करके काफी आत्मसंतुष्टि मिलती है, क्योंकि साधन संपन्न लोग अपने संसाधनों से गर्म कपड़े व कंबल जुटा लेते हैं। लेकिन गरीब तबके को एक अदद कंबल खरीदने के लिए काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। उन्होंने समाज के सभी जिम्मेदार नागरिकों को आगे आकर ऐसे लोगों की मदद करने को कहा। उन्होंने कहा कि समाज सेवा का कोई दायरा नहीं होता और आप अपने आसपास ही ऐसे लोगों को तलाश सकते हैं।