बरेली
बरेली ब्रांच ऑफ सीआईआरसी ऑफ आइसीएआई सिकासा ने बैंक ऑडिट पर सेमिनार आयोजित किया

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। बरेली ब्रांच ऑफ सीआईआरसी ऑफ आइसीएआई सिकासा ने बैंक ऑडिट पर सेमिनार 29 मार्च 2026 को बरेली ब्रांच, पीलीभीत बाईपास, बरेली में आयोजित किया गया। सिकासा चेयरमैन सीए सुमित अग्रवाल ने बताया कि सेमिनार में सीए स्टूडेंट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा बैंक ऑडिट की बारीकियों को सीखा।मुख्य वक्ता सीए कपिल अग्रवाल ने एन पी ए प्रावधानों के बारे में बारीकी से बताया। सेशन चेयरमैन सीए अतुल अग्रवाल ने बैंक ऑडिट के अन्य प्रावधानों के बारे में बताया।सेमिनार में शाखा अध्यक्ष सीए नीरज अग्रवाल, सिकासा चेयरमैन सीए सुमित अग्रवाल, सचिव सीए गौरव अग्रवाल, सीए विनीश अरोरा, सीए अमित टंडन, सीए अंकित मेहरा, दिव्यम गोयल, वंश अग्रवाल, देवांश गर्ग, प्रखर गोयल, गौरांग अग्रवाल,तरुशि अग्रवाल, सिद्धि टंडन , योगिता अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।सिकासा अध्यक्ष सीए सुमित अग्रवाल ने सेमिनार का समापन करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।



