धर्मबाराबंकी

कामदा एकादशी पर मंजिठा धाम में उमड़ी भक्तों की भीड़

बाबा श्याम के दर्शन और प्रसाद के लिए लगी लंबी कतारें

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

बाराबंकी जनपद के सतरिख थाना क्षेत्र स्थित मंजिठा धाम के बाबा खाटू श्याम मंदिर में रविवार को कामदा एकादशी के अवसर पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। दूर-दराज से आए भक्तों ने बाबा श्याम के दर्शन कर सुख-समृद्धि और मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना की। पूरा वातावरण श्याम के जयकारों से गूंज उठा।
इस अवसर पर प्रातःकालीन आरती का सौभाग्य नीरज जायसवाल और सौम्या शर्मा को प्राप्त हुआ। आरती के दौरान मंदिर में मौजूद श्रद्धालु भजनों पर झूमते नजर आए। दिन भर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। व्यवस्था बनाए रखने के लिए मंदिर कमेटी के सदस्य लगातार सक्रिय रहे। थाना सतरिख पुलिस भी चप्पे-चप्पे पर तैनात रही। श्याम प्रेमियों ने प्रशासन के सहयोग की सराहना की। कामदा एकादशी के अवसर पर सभी भक्तों को श्याम जल भी वितरित किया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button