मेरठ

कांवड यात्रा सकुशल सम्पन्न कराने को मेरठ व मुजफफरनगर के पुलिस अधिकारियों की संयुक्त बैठक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मेरठ। आगामी कॉवड यात्रा को सुकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु जनपद मेरठ व जनपद मुजफ्फरनगर के सीमावर्ती क्षेत्रों के संबंधित पुलिस अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित हुई जिसमें सीमावर्ती क्षेत्रों के संबंधित पुलिस अधिकारियों की बैठक में आपसी सहयोग, समन्वय एवं सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान की रूपरेखा तैयार की गई। अधिकारियों ने आपसी समन्वय से ट्रैफिक प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, एवं कांवड़ यात्रियों को निर्बाध मार्ग उपलब्ध कराने हेतु रणनीति बनाई। इस अवसर पर सभी अधिकारियों ने आपसी संवाद एवं सतत संपर्क बनाए रखने पर सहमति व्यक्त की, जिससे किसी भी आपात स्थिति में शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। पुलिस प्रशासन कांवड़ यात्रा की गरिमा एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए पूर्ण सजगता के साथ कार्यरत है। बैठक में क्षेत्राधिकारी खतौली रामआशीष यादव, क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेन्द्र पाल सिंह, क्षेत्राधिकारी दौराला प्रकाश अग्रवाल, क्षेत्राधिकारी सरधना संजय जायसवाल, थाना प्रभारी, थाना खतौली बृजेश कुमार शर्मा, थाना प्रभारी, थाना रतनपुरी तेज सिंह यादव, थाना प्रभारी, थाना सरधना प्रताप सिंह, थाना प्रभारी, थाना दौराला सुमन कुमार सिंह एवं संबंधित चौकी प्रभारीगण एवं उनकी टीमें रहें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button