सिंगरौली

ज्ञानेन्द्र सिंह ‘ज्ञानू’ के स्वागत में निकलेगी वाहन रैली

हजारों कार्यकर्ताओं के जुटने का दावा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। लघु एवं फुटकर कांग्रेस सामाजिक प्रकोष्ठ के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र सिंह ‘ज्ञानू’ के स्वागत को लेकर जिला मुख्यालय में तैयारियां तेज हो गई हैं। उनके स्वागत में शहर के प्रमुख मार्गों से वाहन रैली निकाली जाएगी। आयोजकों ने रैली में हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं, समर्थकों और आम नागरिकों के शामिल होने का दावा किया है।
कार्यक्रम की जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली ग्रामीण के कोषाध्यक्ष एवं खुटार के पूर्व सरपंच बालमुकुंद सिंह परिहार ‘डॉक्टर’ तथा किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनोज दुबे ने प्रेसवार्ता में दी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रैली दोपहर 12 बजे परसौना से शुरू होगी। यहां ज्ञानेन्द्र सिंह का आतिशबाजी, बैंड-बाजे, फूल-मालाओं और महिलाओं द्वारा कलश से स्वागत किया जाएगा। इसके बाद पूर्व प्रदेश महामंत्री अंजनी प्रसाद दुबे सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरी झंडी दिखाकर रैली रवाना करेंगे।
रैली नौगढ़, तेलाई और कचनी होते हुए माजन मोड़ पहुंचेगी। यहां राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। इसके बाद अंबेडकर चौक और इंदिरा चौक पर भी महापुरुषों एवं पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमाओं पर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।
रैली का समापन शिवाजी कॉम्प्लेक्स में सभा और स्वागत समारोह के साथ होगा। आयोजकों ने जिले के कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button