खैरथल

किशन कुंड पर महात्मा गांधी जीवन दर्शन संस्थान ने मनाई इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और सरदार पटेल की 151वीं जयंती

किया श्रमदान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
अलवर/खैरथल।  महात्मा गांधी जीवन दर्शन संस्थान, जिला अलवर की ओर से शुक्रवार को सफाई कार्यक्रम स्थल – किशन कुंड, अलवर पर देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रीमती इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि और लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 151वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई।
कार्यक्रम में दोनों महान नेताओं के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर जिला संयोजक हिमांशु शर्मा ने कहा कि “इंदिरा गांधी जी ने भारत को विश्व में सशक्त बनाया और सरदार पटेल जी ने 562 रियासतों को जोड़कर अखंड भारत बनाया। आज उन्हीं की देन है कि हम आजादी की सांस ले रहे हैं।कार्यक्रम के बाद संस्थान के कार्यकर्ताओं ने किशन कुंड स्थल पर श्रमदान कर सफाई अभियान चलाया और शपथ ली कि हम अलवर को स्वच्छ और सुंदर बनाएंगे।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से गौरव अरोड़ा, के.जी. गुप्ता, बाला प्रसाद कोली, सरदार वीरू सिंह, ओम प्रकाश अरोड़ा, ओम प्रकाश सोमवंशी, राजेश गुप्ता, कैलाश चंद शर्मा, भगवान सेन, अशोक गुप्ता, अशोक नंदा, मोहनलाल शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। खैरथल में भी गांधीदर्शन समिति के नारायण छंगाणी के नेतृत्व मे इंदिरा जी और सरदार पटेल की तस्वीर पर पुष्पांजलि देकर श्रद्धांजलि दी गई।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button