पाकुड़

पाकुड़ में देर रात चला सघन वाहन जांच अभियान, 22 वाहनों से वसूला ₹2.34 लाख जुर्माना

Intensive vehicle inspection drive conducted late at night in Pakur; ₹2.34 lakh in fines collected from 22 vehicles.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं यातायात नियमों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 30 अक्टूबर की रात 11 बजे से 31 अक्टूबर की रात 2 बजे तक नगर थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। उपायुक्त, पाकुड़ के निर्देश पर प्यादापुर चेक पोस्ट, डीसी आवास चौक, नगर पालिका चेक पोस्ट गोकुलपुर एवं जयकिशटोपुर कांटाघर सहित पाकुड़-धूलियान मुख्य सड़क पर खनन सामग्री का परिवहन करने वाले ट्रक एवं हाईवा की जांच की गई। अभियान में जिला परिवहन पदाधिकारी श्री मोहम्मद मोजाहिद अंसारी स्वयं उपस्थित रहे। जांच के दौरान लगभग 40 से 50 भारी व्यावसायिक वाहनों के माइनिंग चालान, ड्राइविंग लाइसेंस, फिटनेस, इंश्योरेंस, प्रदूषण प्रमाण-पत्र, रोड टैक्स एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले 22 वाहनों से कुल 2 लाख 34 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। वही वाहन संख्या WB65J-5284 हाईवा में निर्धारित लदान क्षमता से 8 टन अधिक गिट्टी पाए जाने पर अतिरिक्त कार्रवाई करते हुए 58,500 रुपये का ऑनलाइन चालान निर्गत किया गया। जिला प्रशासन ने वाहन मालिकों एवं चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें तथा अपने वाहनों के सभी आवश्यक दस्तावेज अद्यतन रखें। लंबित ई-चालान का भुगतान www.nexgenechallan.gov.in पोर्टल पर अवश्य करें। बकाया चालान का भुगतान नहीं करने पर वाहन जब्ती एवं न्यायालय के माध्यम से कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों एवं समय पर नियमित वाहन जांच अभियान जारी रहेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button