कैराना
तमंचा और कारतूस के साथ कार सवार युवक गिरफ्तार
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कैराना। पुलिस ने स्विफ्ट कार सवार युवक को अवैध तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
शुक्रवार देर रात टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बुच्चाखेड़ी-पंजीठ मार्ग पर एक स्विफ्ट कार को रुकवाकर तलाशी ली गई। कार चला रहे युवक के पास से एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस के अलावा 10500 रुपये की नकदी बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम साद निवासी गांव मामौर बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर चालान कर दिया।