गोड्डा
मोहर्रम के दौरान दो गांव के बीच हुए विवाद को झामुमो जिलाध्यक्ष ने सुलझावाया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मेहरमा : पिछले दिनों मोहर्रम के दौरान मालप्रतापुर और दोगाछी ग्रामीणों के बीच हुए विवाद को झामुमो जिला अध्यक्ष प्रेम नंदन मंडल के उपस्थित में सुलह कराया गया। साथ ही भविष्य में ऐसा नहीं करेंगे का ग्रामीणों ने वादा किया। ग्रामीणों के उपर पुलिस प्रशासन के द्वारा आज्ञात लोगों पर हुऐ एफआईआर से निजात दिलाने की ग्रामीणों ने बातें कही।
बैठक में मुख्य रूप झामुमो केन्द्रीय समिति सदस्य पुष्पेन्द्र टुड्डू जी, जिला सचिव बासूदेव सोरेन, उपाध्यक्ष मो मुन्ना खुर्शीद, कोषाध्यक्ष महेन्द्र उरांव, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष मो अरगमान जी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष बालमुकुंद महतो, गोड्डा नगर अध्यक्ष राज कुमार, मेहरमा प्रखंड अध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह, ठाकुर गंगटी प्रखंड अध्यक्ष श्री लम्बोदर महतो, जिला संयुक्त सचिव गुलज़ारी लाल दास, प्रखंड सचिव सुबल मुर्मू व ताला टुड्डू इत्यादि मौजूद रहे।





