मथुरा
सावन के अंतिम सोमवार पर शिव मंदिरों में उमड़ी भीड़,

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। सावन के अंतिम सोमवार को शिवालयों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। केसरिया रंग में रंगे भोले के भक्त सड़कों पर बम-बम भोले करते नजर आए। हर-हर महादेव के जयघोष के साथ ब्रह्म मुहूर्त में पूजा-अर्चना की और भोले का आशीर्वाद लिया। हालांकि पहले सोमवार को ही अधिकारियों ने इंतजाम पूरे कर लिए थे। शहर के रंगेश्वर व भूतेश्वर मंदिर पर खासी भीड़ देखने को मिली। व्रत, उपवास कर श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के मंदिरों में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया। ब्रह्म मुहूर्त में जलाभिषेक करने के लिए शिवालयों में कांवड़ियों के जत्थे आना शुरू हो गए थे। सड़कों पर दिनभर बम-बम भोले के जयकारे गूंजते रहे। इधर, मंदिरों के आसपास निरंतर कूड़ा उठाने के लिए सफाई कर्मी और एक कूड़ा गाड़ी तैनात रही। पेयजल आपूर्ति के लिए टैंकर भी खड़े किए गए। इसके साथ ही कांवड़ियों मार्ग में जगह- जगह प्याऊ लगाए गए हैं। वहीं कई स्थानों पर टैंकरों से भी पेयजल व्यवस्था की गई है। प्रमुख मार्गों पर लाइटिंग की व्यवस्था भी कराई गई है।



