पाकुड़

डीसी मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला आयुष समिति की हुई बैठक

District Ayush Committee meeting was held under the chairmanship of DC Manish Kumar

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। डीसी मनीष कुमार की अध्यक्षता में हुई जिला आयुष समिति की बैठक में उपायुक्त ने कहा कि जिले के सभी आयुष स्वास्थ्य केन्द्र में आयुष चिकित्सा की गुणवत्ता में सुधार सुनिश्चित किया जाए। साथ ही समुचित तरीके से स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन करे, ताकि अधिक से अधिक जनसमूह लाभान्वित हो सके। आयुष चिकित्सकों और योग प्रशिक्षको के लिए समय-समय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिले में कार्यरत सभी योग प्रशिक्षकों की उपस्थिति, कार्य विवरण और गतिविधियों की निगरानी नियमित रूप से करना सुनिश्चित करें। प्रत्येक प्रखंड एवं नगर क्षेत्र में सार्वजनिक स्थलों (विद्यालय, पंचायत भवन, सामुदायिक भवन आदि) पर योग सत्र आयोजित करने हेतु निर्देशित किया। योग प्रशिक्षकों को समय- समय पर पुनः प्रशिक्षण देने का निर्देश दिया गया। योग सत्रों के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन, पोषण और जीवनशैली से जुड़ी जानकारी भी दी जाएगी। महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों, किशोरों तथा दिव्यांगजनों के लिए विशेष योग सत्र आयोजित करने का निर्णय लिया गया। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में योग की पहुंच सुनिश्चित करने हेतु प्रचार- प्रसार करने का निर्देश दिया गया। बैठक में *जिला आयुष पदाधिकारी डॉ विपिन चन्द्र गुप्ता, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ सुजीत कुमार, डॉ कुलेश एवं डॉ अबू तालिब शेख उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button