
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। शनिवार को उत्पाद विभाग की टीम ने महेशपुर थानान्तर्गत गड़वरी स्थित जितेन माल के घर पर छापामारी की गई। तलाशी के क्रम में 35 लीटर अवैध चुलाई शराब 05.655 लीटर विदेशी शराब तथा 09.00 लीटर बीयर बरामद किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध फरार अभियोग दर्ज किया गया।



